Gmail-YouTube-Google! इन स्मार्टफोन्स पर काम नहीं करेंगे देखें क्या आपका फोन भी है लिस्ट में ! (001)

अगर आप भी पुराना एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि Android 2.3.7 (Android Gingerbread या फिर पुराने एंड्रॉइड स्मार्टफोन अब गूगल ऐप्स काम करना बंद कर देंगी।

हाइलाइट्स

एंड्रॉइड स्मार्टफोन यूजर्स के लिए बुरी खबरGmail-YouTube-Google नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल


ज्यादा यूजर्स पर नहीं पड़ेगा फर्क अगर आप एक एंड्रॉइड फोन यूजर हैं तो आपके लिए बहुत ज्यादा जरूरी खबर है। दरअसल, अब पुराने एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर कुछ जरूरी ऐप्स काम करना बंद करने वाली हैं। इन ऐप्स में Gmail, YouTube, Google अकाउंट शामिल है। अब ऐसा क्यों हो रहा है इसका जवाब भी हम आपको दे देते हैं। इसका कारण है एंड्रॉइड का पुराना वर्जन। जी हां, अगर आप भी पुराना एंड्रॉइड फोन इस्तेमाल कर रहे हैं तो हम आपको बता दें कि Android 2.3.7 (Android Gingerbread) या फिर पुराने एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स पर अब गूगल ऐप्स काम करना बंद कर देंगी। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ये स्मार्टफोन गूगल सर्विस उपयोग करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। यह बदलाव 27 सितंबर से लागू होंगे।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल से एंड्रॉइड जिंजरब्रेड स्मार्टफोन और उससे पुराने एंड्रॉइड स्मार्टफोन जीमेल, यूट्यूब और गूगल ऐप्स साइन इन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, यूजर्स इसके बाद वेब से साइन इन कर जरूर कर पाएंगे लेकिन फोन से नहीं। अगर यूजर्स चाहते हैं कि वह बिना किसी परेशानी के Gmail या Google Maps को इस्तेमाल कर पाएं तो उसके लिए उन्हें एंड्रॉइड 3.0 या एंड्रॉइड 4.0 में अपग्रेड करना पड़ेगा।Google अब उन एंड्रॉइड स्मार्टफोन पर कुछ सर्विस को काम करने की अनुमति नहीं देगा जो कि एंड्रॉइड 2.3.7 या उससे कम एंड्रायड वर्जन पर काम करते हैं। अगर आप कुछ समय बाद अपने फोन में साइन इन करने की कोशिश करेंगे तो गूगल प्रोडक्ट और गूगल सर्विस जैसे कि Gmail, YouTube, Google Maps का इस्तेमाल करने के दौरान यूजरनेम और पासवर्ड में दिक्कत हो सकती है। आपको बता दें कि Google के इस कदम से ज्यादा लोगों को परेशानी नहीं होने वाली है। क्योंकि शायद बहुत ही कम लोग होंगे जो एंड्रॉइड जिंजरब्रेड और उससे कम के एंड्रॉइड वर्जन वाला फोन इस्तेमाल कर रहे होंगे। ज्यादातर लोग अपडेटेड फोन का ही इस्तेमाल करते हैं।

......................................................................
If you are also using an old Android phone, then let us tell you that Android 2.3.7 
(Android Gingerbread or older Android smartphones will now stop working Google apps.


 Highlights

 Bad news for Android smartphone users Gmail-YouTube-Google will not be able to use

 If you are an Android phone user, then there is very important news for you. Actually, now some important apps are going to stop working on old Android smartphones. These apps include Gmail, YouTube, Google Account. Now we give you the answer as to why this is happening. The reason for this is the old version of Android. Yes, if you are also using an old Android phone, then let us tell you that Google apps will stop working on Android 2.3.7 (Android Gingerbread) or older Android smartphones. It would not be wrong to say that these smartphones will not be able to use Google service. These changes will come into effect from September 27. According to media reports, from this year Android Gingerbread smartphones and older Android smartphones will not be able to sign in to Gmail, YouTube and Google apps. However, users will then be able to sign in from the web but not from the phone. If users want to be able to use Gmail or Google Maps without any hassle, then they will have to upgrade to Android 3.0 or Android 4.0 for that. Google will no longer allow some services to work on those Android smartphones Works on Android version 2.3.7 or lower. If you try to sign in to your phone after some time, there may be a problem with the username and password when using Google products and Google services such as Gmail, YouTube, Google Maps. Let us tell you that this step of Google is not going to bother more people. Because there will probably be very few people who will be using a phone with Android Gingerbread and below Android version. Most people use only updated phones.

Comments

Popular posts from this blog

Run Windows 10 Cloud in Android Smartphone with fully working Software... (048)

Nokia Launched a brand-new 5G smartphone . Know the features.! (030)

Windows 11 KB5010414 released with several new features. (050)